नैनीताल:::- शहर के व्यस्त गोलघर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जल संस्थान का एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शी नासिर ने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे और वह एक अन्य वाहन को घसीटते हुए दीवार से जा टकराया। उन्होंने कहा कि यदि वाहन बीच में खड़ी ईको कार से नहीं टकराता तो उसकी चपेट में 30 से अधिक लोग आ सकते थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एक महिला के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है जबकि दूसरी महिला के हाथ और उंगली में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने क्षेत्र में खराब यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गोलघर से घोड़ा स्टैंड तक अव्यवस्थित पार्किंग और वन-वे मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं।
बी.डी. पांडे अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. शारदा ने बताया कि अस्पताल में चार घायल लाए गए थे। इनमें दिल्ली निवासी मां-बेटी ऋतु डांग (42) और भावी डांग (20) गंभीर रूप से घायल थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।
Crime
Haldwani
Health
Nainital
National
News
Uncategorized
Uttarakhand
World News
इंडिया india
पर्यटन
प्रशासन
नैनीताल : जल संस्थान के सीवरेज कैंटर के हुए ब्रेक फेल, पर्यटक महिलाएं गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

