नैनीताल :::- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की “डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन” के अन्तर्गत एग्रीस्टैग के तहत कृषकों की फार्मर आइडी बनायी जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत कृषकों की पहचान एंव उनकी भूमि से सम्बन्धित निर्धारित विवरणों का डिजिटल अभिलेखीकरण किया जा रहा है। जिससे कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने, पात्र लाभार्थियों की पहचान करने तथा योजनाओं के लाभ वितरण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता प्राप्त होगी। साथ ही भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी फार्मर रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कहा कि कृषक फार्मर रजिस्ट्री के महत्व को समझते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु अपने निकटवर्ती कृषि उद्यान, सहाकारिता विभाग के कार्यालय एवं सीएससी सेन्टर से सम्पर्क कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। आसपास के अन्य कृषकों को भी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए प्रेरित करें। सामूहिक प्रयासों से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सकेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कृषकों को सरकारी सेवाओं तक पहुँचने में सुविधा होगी।

   जिलाधिकारी ने  सभी से  जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को सफल बनाएं और कृषि क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं तकनीक सक्षम बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed