नैनीताल:::-   मंगोली ग्राम में बुधवार को युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला मंत्री युवा मोर्चा आयुष भंडारी द्वारा की गई , जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहरा ने की।
बैठक में 21 मार्च को हल्द्वानी में प्रस्तावित भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए नैनीताल ग्रामीण मंडल की भूमिका सुनिश्चित की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में विक्रम कनवाल, दीपक बिष्ट, खुशहाल बिष्ट, योगेश जोशी, मनीष महरा, दीपक महरा और भास्कर पाण्डेय सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

One thought on “नैनीताल : रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा की बैठक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed