नैनीताल:::-  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल  ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी किए नियुक्त. निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 38 कार्यो हेतु 56 नोडल अधिकारी एवं 108 सहायक नोडल अधिकारियों को दायित्व सौपे हैं।
मतदान कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण, ईवीएम-वीवीपैट, सुरक्षा, परिवहन, मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन व्यय निगरानी सहित सभी व्यवस्थाओं की होगी प्रभावी निगरानी
नैनीताल, आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड, देहरादून द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद नैनीताल में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध मे आदेश जारी कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के अंतर्गत निम्न अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित कर कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं।
  1- मतदान कार्मिक प्रबन्धन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा निदेशक उच्च शिक्षा हल्द्वानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं लीड डिस्ट्रीक मैनेजर नैनीताल को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
2-प्रशिक्षण प्रबन्धन हेतु परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास को नोडल तथा जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एवं प्रधानाचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान भीमताल को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
3- आदर्श आचार संहिता हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल तथा नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी,समस्त रिटर्निग आफिसर,समस्त अधिशासी अभियंता लोनिवि,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत,समस्त अधि0अभि0 यूपीसीएल,समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं समस्त विभागाध्यक्ष जनपद नैनीताल को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
4- परिवहन प्रबन्धन हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्ततन एवं जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल तथा सहायक सम्भागीय अधिकारी हल्द्वानी, रामनगर, ट्रांन्सपोर्ट टैक्स आफिसर हल्द्वानी, जिला अभिहित अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
5- ई0वी.एम0 प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण हेतु अधि0अभि0 लघु सिचाई भीमताल को नोडल अधिकारी तथा सहायक निदेशक प्रशिक्षण सेवायोजन निदेशालय हल्द्वानी,श्री नितिन शर्मा प्रधानाचार्य आईटीआई,अनुदेशक राजकीय आईटीआई बेतालघाट, पुलिस अधीक्षक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा समस्त रिटर्निंग आफिसर नैनीताल को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। 6- निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु मुख्य कोषाधिकारी को नोडल अधिकारी तथा समस्त रिटर्निंग आफिसर,समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, आयकर अधिकारी,कोषाधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल एवं समस्त उपकोषाकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
7- नोडल अधिकारी मतपत्र,डाक पत्र हेतु नगर आयुक्त नगर निगम को नामित किया है तथा समस्त रिटर्निग आफिसर,उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नैनीताल,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा श्री विशाल प्रसाद एई सिचाई रामनगर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
8- ईटीपीबीएस प्राप्ति,वितरण एवं प्रेषण हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं श्री विशाल प्रसाद एई सिंचाई रामनगर को नोडल अधिकारी तथा सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है ।
9- लेखन सामग्री  एवं प्रपत्र छपाई हेतु वरिष्ठ कीट एवं मौनपालन केन्द्र ज्योलीकोट को नोडल एवं खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी तथा आलू विकास अधिकारी भीमताल को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
10- मीडिया सेल एमसीएमस, पेड न्यूज हेतु अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम एवं सहायक परियोजना अधिकारी ग्राम विकास को नोडल तथा जिला सूचना अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
11-कम्प्यूटराईजेशन एवं मोबाइल एप एवं आईटी एप्लीकेशन हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को नोडल तथा अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्टिक्ट मैनेजर तथा महा प्रबन्धक उद्योग को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
12- स्वीप कार्यक्रम हेतु मुख्य विकास अधिकारी, निदेशक उच्च शिक्षा को नोडल अधिकारी तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, समस्त उप शिक्षा अधिकारी तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का आपसी समन्वय से निर्वहन करते हुए प्रगति से समय-समय पर जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed