नैनीताल:::-  बाइक टैक्सी और स्कूटी रेंटल संचालकों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को बाइक रेंटल संगठन के पदाधिकारियों ने दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से बाइक और स्कूटी टैक्सी संचालकों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। कई संचालक बेरोजगार बैठे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर राज्य मंत्री भावना मेहरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी और एसपी को तत्काल बैठक बुलाने के निर्देश दिए, ताकि बाइक टैक्सी और स्कूटी रेंटल संचालकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान निकाला जा सके। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान बाइक रेंटल समिति के अध्यक्ष संजय सिरोही, उपाध्यक्ष तारीख खान, उपसचिव नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष ललित मोहन, सचिव नितिन जाटव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed