नैनीताल:::- नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वही मल्लीताल निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की (42 वर्ष) और स्टॉफ हाउस निवासी प्रियांशु (20 वर्ष) की मोहनको चौराहे के पास अचानक भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
घटना में मंडला अध्यक्ष नितिन कार्की के चेहरे पर गंभीर चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं प्रियांशु की हालत अधिक गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
इमरजेंसी में तैनात डॉ. मोनिका कांडपाल ने बताया कि दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां एक का उपचार जारी है जबकि दूसरे को  इलाज के लिए रेफर किया गया है।

One thought on “नैनीताल : मल्लीताल में दो बाइकों की भिड़ंत, एक घायल, एक हायर सेंटर रेफर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed