नैनीताल:::- कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन प्राध्यापकों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन योजना के तहत वित्तीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा संस्थानों के कुल 90 प्राध्यापकों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, जिनमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन प्राध्यापक शामिल हैं।
संयुक्त सचिव के पत्र के साथ हरिश कुमार सागर द्वारा पुरस्कार के लिए चयनित प्राध्यापकों की सूची जारी की गई है। इसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं डीन एजुकेशन प्रो. ललित तिवारी, जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष प्रो. वीणा पांडे और रसायन विज्ञान की प्रोफेसर एवं निदेशक प्लेसमेंट सेल प्रो. गीता तिवारी का नाम शामिल है। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस पुरस्कार को तीनों प्राध्यापक पूर्व में भी प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) एवं एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे ने व्यक्त करते हुए सभी प्राध्यापकों को बधाई दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed