हल्द्वानी :::- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने दो युवकों को 8.72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण सिंह बसेड़ा (19) पुत्र महेंद्र सिंह बसेड़ा और हरीश बसेड़ा (30) पुत्र हरगोविंद बसेड़ा, निवासी बाजपुर, जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अरुण सिंह के कब्जे से 4.41 ग्राम और हरीश बसेड़ा के कब्जे से 4.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। दोनों के पास से कुल 8.72 ग्राम स्मैक मिली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में   124/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमे दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed