नैनीताल:::- सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वाधान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में मां नैना देवी मंदिर परिसर में नवमी के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ नजर आई। महा अष्टमी-नवमी,के पावन अवसर पर 108 कमल पुष्प,दूर्वा दिये,बेलपत्री से मां दुर्गा का अभिषेक किया गया। इसमें 108 दिये की आरती महिसासुर मर्दिनी को 108 कमल पुष्प, 108 दूबा ,108 बेल पत्री अर्पित की गई मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में पूजन किया गया।
इस दौरान महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, यश शर्मा सुरेश चौधरी,विकाश वर्मा, नवीन शर्मा ,तृप्ती मजूमदार,डॉली भट्टाचार्या,कमलेश शर्मा,प्रमोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed