नैनीताल:::- महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को नैनीताल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान झंडा पूजन, हवन, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ ही शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडा पूजन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद हरिनगर तल्लीताल बाजार से शोभायात्रा निकाली गई, जो माल रोड होते हुए मल्लीताल स्थित वाल्मीकि मंदिर आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में रामनगर, रुद्रपुर, हल्द्वानी समेत विभिन्न क्षेत्रों से आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। इस दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया।
वाल्मीकि समाज के सरपंच गिरीश भैया ने सभी को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और भव्य झांकी निकाली जाती है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस मीमांसा आर्या ने बताया पूरे प्रदेश व बाल्मीकि जयंती बनाई जा रही है, प्रभु बाल्मीकि ने जो संदेश दिए है किस तरह समाज में रहना है और धार्मिक उद्देश्य भी उनके द्वारा मिले है उन्हें अपने जीवन में अपनाना है, व्यक्तिगत जीवन के साथ साथ समाज में भी उसे लेकर आए और अधिक कोशिश करनी चाहिए, बाल्मीकि समाज द्वारा भव्य रूप सी झांकी शोभा यात्रा निकाली जाती है जिसमे शहर के लोग जुड़ते है।
मंदिर समिति के महासचिव संजय सिरोही ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के आयोजन को लेकर वाल्मीकि समाज के साथ ही पूरे शहर में उत्साह रहता है। उन्होंने कहा कि मां नंदा देवी महोत्सव और सिख समुदाय के बड़े कार्यक्रम के बाद यह शहर का तीसरा बड़ा आयोजन है। इसमें नैनीताल के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। शोभायात्रा में शामिल झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहते हैं। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या और नगर पालिका अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस मीमांसा आर्य भी शामिल हुईं।
इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष धीरज कटियार, संजय सिरोही, शीतल कटियार, गिरीश भैया, संजय सौदा, दिनेश कटियार, अभिषेक मुल्तानीया, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू लाल, प्रदीप सहदेव, रवि कुमार, कमल सिलेलान, गुड्डू पुजारी, महेश पप्पू, सोनू सहदेव, महेंद्र लाल, मीमांसा आर्या, सभासद जितेंद्र कुमार पांडे, अंकित चंद्रा, भगवत रावत, सुरेंद्र कुमार, गीता उप्रेती समेत अन्य लोग मौजूद रहें।


