बाजपुर:::-  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर के रसायन विज्ञान विभाग  प्रभारी  प्रो. जगमोहन सिंह नेगी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वित्तीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
संयुक्त सचिव के पत्र के क्रम में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत विभिन्न प्राध्यापकों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उत्कृष्ट शोध प्रकाशन के क्षेत्र में प्राध्यापकों के उल्लेखनीय योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
वर्तमान में प्रो. जगमोहन सिंह नेगी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर के रसायन विज्ञान विभाग में विभाग प्रभारी एवं प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व भी उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
प्रो. नेगी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.के. सिंह सहित समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed