नैनीताल :::-  नैनीताल में मंगलवार को नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की ओर से भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात में सभा परिवार के साथ ही मां नैना देवी व्यापार मंडल के सहयोग से  जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम की बारात का स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय में नजर आया।
राम बारात के दर्शन के लिए बड़ी संखया में लोग पहुंचे हुए थे। महिलाओं तथा बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ राम बारात में प्रतिभाग कर आयोजन की शोभा बढ़ाई  वहीं विभिन्न संगठनों और व्यापारियों ने भी राम बारात का स्वागत किया।राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी  ने बताया कि राम बारात में महिलाओं ने बढ़.चढक़र भागीदारी की, लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्री राम सेवक सभा परिवार की ओर से अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रो. ललित तिवारी समेत  मां नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन,दीपक कांडपाल,संजय नागपाल,सुमित खन्ना समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *