देहरादून :::- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और सिक्किम में भी राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी। तब तक संबंधित राज्यों के वर्तमान राज्यपाल अपने पदों पर बने रहेंगे।


