नैनीताल:::- नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रहे कूड़े के एक वाहन से सड़क पर कचरा गिरने का वीडियो सामने आया है। माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने अपने कैमरे में इस घटना का वीडियो कैद किया।
पुनीत टंडन ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि नैनीताल से हल्द्वानी की ओर प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी भी आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क पर कचरा गिराते हुए गुजर रहे वाहन क्या उनकी नजरों में नहीं आते? उन्होंने इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
सड़क पर कचरा गिरने से न केवल आसपास गंदगी फैलती है, बल्कि पर्यावरण और स्वच्छता अभियान पर भी सवाल उठते हैं। ऐसे में कूड़ा ले जाने वाले वाहनों को पूरी तरह ढककर ले जाने और रास्ते में कचरा न गिरने देने की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

