नैनीताल :::- सेंट जॉन्स स्कूल में ईस्टर दिवस बड़े ही उत्साह   के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंग-बिरंगे क्राफ्ट बनाकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, त्याग और मानवता के संदेश को याद किया। छोटे बच्चों ने ईस्टर एग सजावट प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
विद्यालय के प्राचार्य विनीता रावत ने अपने संदेश में बताया कि ईस्टर हमें प्रेम, आशा और नई शुरुआत का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को आपसी भाईचारे और दया की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को चॉकलेट और ईस्टर एग वितरित किए गए। पूरे विद्यालय का वातावरण खुशी, उत्साह और उल्लास से भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *