नैनीताल :::- भारतीय जनता पार्टी नैनीताल ने मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ए आई समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शनिवार को पंत पार्क मल्लीताल में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा के भारत में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ए आई समिट 2026 में भारत दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा बिखेर रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तानी एजेंट के रूप में काम कर रही है और भारत की छवि को धूमिल करने की लगातार कोशिश करती आ रही है हम सभी लोग जानते है कि ए आई समिट 2026 भारत में ए आई क्षेत्र में काम करने वाले डेवलपर्स और हमारे इंजीनियरों के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है जिसको केवल अपनी संकीर्ण मानसिकता के कारण कांग्रेस पार्टी विफल करने में लगी हुई है जिस कारण आज भाजपा नैनीताल द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर उन्हें देश विरोधी कृत्यों का विरोध किया गया।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,सलाहकार मंडी परिषद मनोज जोशी,विक्रम राठौर,आयुष भंडारी,विकास जोशी, भरत महरा,हेमंत बेदी,अमिता साह,रेखा जोशी,शैलेंद्र बरगली,विक्रम रावत,संतोष कुमार,नीरज साह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed