भीमताल :::- भीमताल के मेहरा गांव में  रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य के दौरान अचानक ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक घायल हो गया,   सूचना मिलने पर पहुंची भीमताल पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया।  पुलिस ने मामले में निर्माण कार्य से संबंधित मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।  बताया जा रहा है कि श्रमिक रिटेनिंग वॉल का बेस तैयार कर रहे थे, इसी दौरान अचानक ऊपर से मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो श्रमिक दब गए और उनकी मौत हो गई।  हादसे में एक श्रमिक भी घायल हुआ, घायल से पूछताछ में भी निर्माण कार्य के दौरान मलबा गिरने की जानकारी मिली। घायल श्रमिक की पहचान नेत्र बहादुर उर्फ संजू के रूप में हुई है,  तीनों श्रमिक मूल रूप से नेपाल के राजापुर के निवासी बताए गए हैं।  पुलिस को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक झोपड़ी में दोनों मृतकों के शव मिले, घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।  हादसे के कारणों और निर्माण कार्य से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है, वहीं, निर्माण कार्य के मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed