बाजपुर /नैनीताल :::- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर ऊधम सिंह नगर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों के चित्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.के. सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संयोजक प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए तिरंगे से प्रेरित विभिन्न कलाकृतियों का सृजन किया। छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही।
कार्यक्रम में प्रो.आदित्य प्रकाश सिंह, डॉ. संजय सिंह एवं प्रो. सी.पी. सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण और सकारात्मक सोच ही देश को उन्नति के शिखर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कलाकृति चित्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्थान प्रदान किया गया। शालिनी शर्मा ने प्रथम स्थान, रेखा ने द्वितीय स्थान, हेमा एवं स्वाति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रो. एके पालीवाल,डॉ. संजय सिंह बिष्ट, डॉ. वंदना बंसल, डॉ. भावना, डॉ. वंदना, डॉ. कैलाश, डॉ. संगीता, डॉ. प्रभदीप सिंह, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रमोद कोठारी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

